{"_id":"bcca07e7a1e68f1cfa8198854827611b","slug":"bank-tppebaji-woman-80-thousand-jewelry-flown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में महिला से टप्पेबाजी, 80 हजार के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में महिला से टप्पेबाजी, 80 हजार के जेवर उड़ाए
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
यही नहीं वह महिला के नाती को भी उठा ले गया था, लेकिन कुछ दूर जाकर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर बैंक कर्मियों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले।
शहर के चिड़िया खाना निवासी अफरोज जहां आईटीआई से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। सोमवार को वह अपने नाती सूफियान को लेकर इलाहाबाद बैंक गई थी। वहां उसे एक युवक मिला।
युवक ने महिला के कुछ रिश्तेदारों का नाम बताकर उसका विश्वास जीत लिया। बातों ही बातों में उसकी सोने की चेन, टॉप्स और अंगूठी उतरवाकर एक बैग में नाती के पास रखवा दिए।
विज्ञापन
इसके बाद महिला को ढाई लाख रुपये का चेक देने की बात कह कर बाहर ले गया। फिर रास्ते में उसे छोड़ कर बैंक आया और उसके नाती को लेकर भाग गया।
महिला बैंक आई तो न तो सूफियान वहां था और न ही वह युवक। यह देख महिला के होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने पुलिस और परिवारीजनों को दी।
कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस जांच कर रही थी कि इसी दौरान सूफियान आ गया।
नाती के सही सलामत वापस लौटने पर महिला को चैन मिला। चोरी गए जेवरातों की कीमत 80 हजार बताई जा रही है। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।