फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Baby Kidnap

बच्ची का अपहरण

Sat, 10 Oct 2015 11:13 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े ने एक महिला की गोद से उसकी तीन साल की बेटी को छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


ये घटना उस वक्त हुई, जब महिला बकरी चरा रही थी। अपहरण की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी राममूरत यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी करके बाइक सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गौनहा की रहने वाली सोनी शनिवार दोपहर अपनी तीन वर्षीय बेटी दीपांशी को लेकर बहादुरगंज गांव के पास बकरी चरा रही थी। उसके साथ उसकी बहन की बेटी सविता भी थी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बकरी चराते समय ही बाइक सवार दो युवक वहां आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा उसके पास पहुंच गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक ने उसकी गोद से बच्ची को छीना और साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपहरणकर्ताओं का नाम और पता नहीं बता पा रही है। घटना के बाद उसने थाने में इसकी सूचना दी। एएसपी राममूरत यादव खीरों और गुरुबक्शगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। महिला व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ के बाद खीरों एसओ आरपी रावत को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed