{"_id":"c0408dee07d07a984535e6d66c6c2f2d","slug":"attempt-to-commit-suicide-in-front-of-dm-s-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम दफ्तर के सामने जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम दफ्तर के सामने जान देने की कोशिश
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी होने पर पास मौजूद कुछ लोगों ने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को ऐसा करने से किसी तरह रोका। इस घटना से कचहरी में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दवा खाने की कोशिश करने वालों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के मुताबिक काफी समय से वह लाइसेंस के लिए भागदौड़ कर रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर एसपी मोहित गुप्ता भी डीएम कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
गुरुबख्शगंज क्षेत्र में सहजौरा गांव निवासी असलम ने करीब छह महीने पहले डीएम कार्यालय में पटाखा बनाने के लिए आवेदन किया था। इस बीच उसने कई बार कार्यालय में संपर्क किया लेकिन उसका लाइसेंस नहीं बन पाया।
इससे वह क्षुब्ध था। गुरुवार सुबह अपनी बेटियों सफीना, अफरीना और बेटे अफरोज के साथ असलम डीएम दफ्तर पहुंचा। वह चूहा मारने की दवा साथ ले गया था।
स्वयं के साथ अपनी बेटियों, बेटे को चूहा मारने की दवा खिलाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। घटना की सूचना डीएम कार्यालय के कर्मियों को मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय से मिली सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और असलम को हिरासत में ले लिया। उससे एसपी ने भी पूछताछ की। इस घटना से काफी देर तक डीएम दफ्तर के सामने अफरातफरी रही।