फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attack on Railway personnel and CRPF team

रेल कर्मियों व आरपीएफ टीम पर हमला

Sun, 26 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 26 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Attack on Railway personnel and CRPF team
हमला - फोटो : demo pic
ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर कटे टेलीकॉम केबल को जोड़ने शुक्रवार रात  गए रेलवे कर्मियों और आरपीएफ टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें रेलवे के टीसीएम, आरपीएफ चौकी इंचार्ज डलमऊ समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों का आरोप था कि रेलवे कर्मियों ने गांव के एक युवक का अपहरण करके उसे बंधक बना रखा था। जबकि रेलवे कर्मी इस बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे कर्मियों का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने न मेडिकल कराया और न ही एफआईआर लिखी। उधर, ग्रामीणों की तरफ से भी रेलवे कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर माधव गांव के पास किमी संख्या 94-78 स्थित नाला पर टेलीकॉम केबल कट गया था। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया था। इसकी सूचना पर रेलवे के टीसीएम (टेलीकॉम मेनटेलर) राम कुमार व हेल्पर कौशलेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, अंगद कुमार और आरपीएफ चौकी इंचार्ज डलमऊ सोमवीर सिंह, सिपाही संतोष यादव की टीम केबल जोड़ने मौके पर पहुंची थी।

रेलवे कर्मियों के मुताबिक रात में सभी ने गांव के पास गाड़ी कर दी थी। यहीं पर एक युवक मिला, जिससे केबल कहां कटी होने की जानकारी ली। युवक द्वारा जानकारी होने की बात कहने पर टीम के लोग युवक को लेकर मौके पर पहुंच गए।

इधर, लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने रेलवे कर्मियों पर युवक का अपहरण करके उसे बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए उन पर हमला बोल दिया। हमले में टीसीएम, आरपीएफ इंचार्ज व सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए।

टीम के सदस्यों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। रेलवे कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया। रेलवे कर्मियों ने ग्रामीणों के खिलाफ गदागंज थाने में तहरीर दी है।

उधर, गोविंदपुर माधव के दुर्गा त्रिवेदी ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रेलवे कर्मियों ने उसके बेटे सुरेश का अपहरण करके उसे बंधक बनाए रखा। कार्यवाहक थानेदार यादुवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई होगी।

ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर शुक्रवार रात केबल कट जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ एक्सप्रेस, इलाहाबाद-कानपुर पैसेंजर और रायबरेली-ऊंचाहार-कानपुर पैसेंजर को मेमो के जरिए निकाला गया।

ट्रेनों के लेटलतीफी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में केबल ठीक करने से संचालन पटरी पर आ गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकॉम संदीप कुमार ने बताया कि टेलीकॉम केबल कटने की सूचना पर टीम मौके गई थी।

युवक को जानकारी थी कि केबल कहां कटा है।  इसलिए उसे मौके पर ले जाया गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इसमें टीसीएम, आरपीएफ चौकी इंचार्ज समेत कई लोग घायल हुए हैं।


मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। थाने में तहरीर दिला दी गई है। कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed