फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accused of raping the hoop house, car smashed

रेप के आरोपी का घेरा घर, कार तोड़ी

Fri, 09 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 09 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping the hoop house, car smashed
डीएम-एसपी ने गांव में लगाई चौपाल, सभी को शांत कराया - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ हुए रेप की घटना सेे शुक्रवार को ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने दुराचार के आरोपी का घर घेर लिया। घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की। गुस्सा देख परिवारीजन दरवाजा बंद करके अंदर ही घुसे रहे। परिवारीजनों की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


यही नहीं मौके की नजाकत को समझते हुए डीएम-एसपी भी गांव पहुंच गए। डीएम-एसपी ने गांव में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और सभी को शांत कराया। इधर, पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद रेप के आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को छह साल की दलित बच्ची के साथ रेप किया गया था। गांव के ही पालेसर मालिक ने उसे किसी बहाने से पालेसर बुलाकर रेप किया था। खून से लतपथ बच्ची घर पहुंची तो परिवारीजनों को घटना की जानकारी हो सकी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गौरव श्रीवास्तव को दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह घटना से ग्रामीण और परिवारीजन आक्रोशित हो गए। सभी नेे रेप के आरोपी का घर घेर लिया। घर घिरने पर आरोपी के पिता, मां समेत अन्य परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। सभी घर के अंदर घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। सभी तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की। रेप के आरोपी के परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

कुछ देर बाद जगतपुर समेत अन्य थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। डीएम अनुज कुमार झा, एसपी विनय यादव भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान चौपाल लगाई। डीएम ने सभी को शांत कराया। अधिकारियों के समझाने पर सभी का गुस्सा शांत हुआ। एसपी विनय यादव का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गांव का माहौल पूरी तरह से शांत है।


पीड़ित परिवार को दिलाया जाए न्याय
रायबरेली। भाजपा नेता बृजेश सिंह ने जगतपुर क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना पर नाराजगी जताई है। भाजपा नेता ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिला जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed