{"_id":"5a06fe3cbcf122c84999ea43f16b2003","slug":"accident-from-mla-s-suv-youth-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की एसयूवी ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की एसयूवी ने युवक को रौंदा, मौत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसयूवी एक विधायक की बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। भदोखर क्षेत्र में झकरासी गांव निवासी शत्रोह्न (20) पुत्र रामकिशोर मुंशीगंज के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार देर शाम वह पैदल घर जा रहा था।
रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर गांव के पास सड़क पार करते समय सलोन की ओर से आ रही एक चार पहिया गाड़ी (एसयूवी) ने उसे रौंद दिया। इसके बाद एक नीलगाय को कुचला।
इस हादसे के बाद चालक व अन्य सवार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल शत्रोह्न को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मानें तो चार पहिया गाड़ी एक विधायक की है।
विज्ञापन
गाड़ी पर विधायक नहीं थे। उनका बेटा सवार था। एसओ एसएन यादव के मुताबिक गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। नंबर (यूपी33एई-3435) के आधार पर गाड़ी के मालिक की जानकारी की जा रही है।