{"_id":"bd6d87c8038ac7c9b0b20fc1ee28eeca","slug":"abduction-of-children-playing-outside-the-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे बालक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रहे बालक का अपहरण
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहे एक बालक का अपहरण
विज्ञापन
कर लिया गया। एक बाइक पर दो अपहरणकर्ता सवार थे। हालांकि अपहरणकर्ताओं के
चंगुल से किसी तरह बालक बचकर भाग निकला। घटना के कई घंटे बाद हरकत में आई
पुलिस ने एक नलकूप मालिक को हिरासत में लिया है।
पुलिस सेटिंग-गेटिंग करके मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। इससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी है। बच्चे का अपहरण क्यों किया गया था, इसका कारण पता नहीं चल सका है।
आचार्य द्विवेदी नगर निवासी शाश्वत सिंह (10) पुत्र संतोष सिंह कक्षा छह का छात्र है। शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। बाइक सवार लोगों ने शाश्वत का अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। सूचना के बावजूद पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची।
अपहरण करने के बाद बालक को कप्तान का पुरवा स्थित एक नलकूप पर ले गए। इसी दौरान अपहरणकर्ता नित्यक्रिया के लिए चले गए, तभी बालक वहां से भाग निकला। बालक के सकुशल घर पहुंचने पर परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।
घटना की सूचना पिता संतोष सिंह ने पुलिस को दी। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि नलकूप मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।