{"_id":"6aaee1765be65f7af106fb7c","slug":"kasganj-news-lady-death-misteriously-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154097-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने पति समेत अन्य ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। डीएम को पत्र सौंपकर पैनल से पोस्टमार्टम कराने और उसकी वीडियोग्राफी कराने की मांग की।
अमांपुर थाना के गांव जारई निवासी नेत्रपाल सिंह ने बेटी विनीता उर्फ ज्योति की शादी वर्ष 2019 में पंकज झा निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर के साथ की थी। शुक्रवार रात उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने डीएम को पत्र लिखकर बताया कि शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। मगर ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। पिता का आरोप है कि पति पंकज, ससुर रामकैलाश, सास किरन देवी, जेठ दिलीप और जिठानी गंगा देवी अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। उसके पुत्र शिवा को भी ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। कई बार मारपीट कर घर से निकाल चुके थे।
उनका आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे मृतका के जेठ दिलीप ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी को फंदा लगाकर मार दिया है और शव ले जाओ। इसके बाद फोन बंद कर लिया। जब मायके पक्ष के लोग दिल्ली से कासगंज पहुंचे और ससुराल वाले जिला अस्पताल में शव छोड़कर भाग चुके हैं। उन्होंने डीएम से मृतका का पोस्टमार्टम पैनल डॉक्टरों से कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पिता की मांग पर पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।