फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   95 thousand Cheated in the name of the job

एक और बेरोजगार से नौकरी के नाम पर 95 हजार ठगे

Wed, 25 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 25 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
95 thousand Cheated in the name of the job
रकम - फोटो : demo pic
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक और बेरोजगार युवक के साथ नौकरी के नाम पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मंगलवार को आरोपी मोहम्मद आजम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


आजम पर पहले ही 40 बेरोजगारों के साथ लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है और इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। अब एक और मामला ठगी का आया है। पीड़ित की तहरीर पर स्थानीय पुलिस मामले में जांच का राग अलाप रही है।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर मजरे मोहना निवासी फूलचंद्र का आरोप है कि पूरे शुक्लन मजरे भागीरथीपुर निवासी ने एक माह पहले उससे दुबई में सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में 95 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद अभी तक नौकरी नहीं मिल पाई है और न ही रुपया वापस किए जा रहा है। गौरतलब है कि इसी थाना क्षेत्र के पूरे लाल मजरे कूरा निवासी राजेश सिंह, राजकरन ने आरोपी आजम के खिलाफ 40 बेरोजगारों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी किए जाने की एफआईआर थाने में दर्ज करा चुके हैं।


बावजूद उसकी गिरफ्तारी के नाम पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। आजम की ओर से किए गए ठगी के मामले एक के बाद एक खुल रहे हैं। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि जांच चल रही है। आजम को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed