{"_id":"5cb380e5bdec22147163c8fc","slug":"91555267813-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख कीमत की जहरीली शराब व स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख कीमत की जहरीली शराब व स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर स्प्रिट और जहरीली शराब बरामद कर दो लोगों को दबोचा है। बरामद खेप की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में रैपर, शीशियां, ढक्कन समेत अन्य सामान बरामद किया है।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डलमऊ क्षेत्र के कठगर गांव के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान में शराब बनाने का धंधा चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर सीओ डलमऊ ने उपनिरीक्षक कुशल सिंह सेंगर आदि पुलिस कर्मियों के साथ छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।
एसपी ने बताया कि मौके से लालगंज के सुकरू और चंदन को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने कुबूला है कि स्प्रिट मिलाकर जहरीली शराब बनाते थे।
मौके से 40 लीटर स्प्रिट और 40 प्लास्टिक की शीशी में 200 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। इसके अलावा विभिन्न ब्रांड के रैपर, ढक्कन, खाली शीशियां समेत दो लाख से ज्यादा का सामान बरामद किया गया।
कोतवाल को नहीं चला पता
छापे में पूरी गोपनीयता बरती गई। यही वजह रही कि डलमऊ कोतवाल को इसकी सूचना शराब बरामद होने के बाद दी गई।
सीओ विनीत सिंह का कहना है कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां पर अरसे से जहरीली शराब बनाई जा रही है, जो रायबरेली के अलावा पड़ोसी जनपदों में भेजी जा रही है। कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ छापेमारी करके शराब बरामद की गई।