{"_id":"5b4cde0e4f1c1b8f568b4ab8","slug":"91531764238-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान समेत तीन घरों से लाखों का माल उड़ाय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान समेत तीन घरों से लाखों का माल उड़ाय
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने ग्राम प्रधान समेत तीन घर खंगाले
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबूगंज में हुई घटना, समेट ले गए लाखों का माल
ऊंचाहार/रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबूगंज में रविवार की रात चोरों ने ग्राम प्रधान समेत तीन घरों से लाखों का माल पार कर दिया। सीओ डलमऊ विनीत सिंह और एसओ धनंजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। वादी का आरोप है कि तीन घरों से नकदी, जेवरात समेत 25 लाख रुपये की चोरी हुई है। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
बाजार बाबूगंज निवासी पूर्व प्रधान छोटेलाल गुप्ता के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। रात में दीवारों में लगी बांस बल्ली का सहारा लेकर चोर घर में घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर बक्सों व अलमारियों में रखी तीन लाख की नकदी व जेवरात समेट ले गए। उधर, मौजूदा ग्राम प्रधान के बेटे राजाराम यादव के घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत चार लाख का माल उठा ले गए। वहीं, राजेंद्र उर्फ सोनू चौरसिया के घर के पीछे की दीवार फांदकर घुसे चोर जेवरात उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की पड़ताल की। पीड़ित विनय गुप्ता ने बताया कि नकदी समेत करीब 25 लाख की चोरी हुई है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि अनुराग गुप्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।