फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शराब लदा ट्रक पलटा, चालक, परिचालक घायल

शराब लदा ट्रक पलटा, चालक, परिचालक घायल

Wed, 18 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
शराब लदा ट्रक पलटा, चालक, परिचालक घायल
शराब लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के पास सोमवार रात अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे ट्रक चालक और खलासी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है कि पुलिस ने सुबह होने के पहले ही गड्ढे में पड़ी लगभग 700 पेटी शराब गायब करा दी, जिसकी कीमत लगभग तीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ग्रामीणों द्वारा शराब लूटने की बात कह रही है।

मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचाली गांव निवासी चालक जाहिद पुत्र इसहाक अपने साथी खलासी खुश मोहम्मद पुत्र आकिल निवासी बड्ढे थाना किठौर जिला मेरठ के साथ शनिवार को 826 पेटी अंग्रेजी शराब ट्रक पर लादकर इलाहाबाद के लिए चला था। जमुनापुर चौराहे के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे चालक और खलासी घायल हो गए। ट्रक पर लदी शराब गड्ढे में गिर गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 के सिपाहियों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताते हैं कि वहां पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सुबह होने के पहले ही गड्ढे में पड़ी लगभग सात सौ पेटी शराब गायब हो गई। मंगलवार को चालक जब अस्पताल से वापस आया तो इसकी जानकारी हुई। चालक ने गायब शराब की कीमत लगभग तीस लाख रुपये बताई है। उसने इसकी सूचना थाने में दी है। इस बाबत कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि रात में इसकी सूचना किसी ने नहीं दी। सुबह सूचना मिलते ही मौके पर सिपाहियों को भेजा था। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed