फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रासायनिक खादों से समाप्त होती

रासायनिक खादों से समाप्त होती

Mon, 16 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
रासायनिक खादों से समाप्त होती
रासायनिक खादों नेे समाप्त की
विज्ञापन

खेतों की उर्वरा शक्ति : शुक्ला
रायबरेली। सेवा भारती की जिला इकाई की ओर रविवार को इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र के निकट स्थित लॉन में जैविक कृषि सम्मेलन एवं बीज वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय जैविक केंद्र गाजियाबाद के सहायक निदेशक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि रसायनिक खादों ने कृषि योग्य भूमि की उर्वरा शक्ति को समाप्त कर दी है। तभी किसानों के मित्र कहे जाने वाले केचुए आज खेतों से नदारत हैं। खेती में अंधाधुंध प्रयोग ने हमारी फ सल चक्त्रस् प्रणाली को नष्ट करके रख दिया है। इसका परिणाम यह है कि आज भूमि के पोषक तत्व नदारत होते जा रहे है। यही कारण है कि हमें अब जैविक खेती की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। लगातार वैज्ञानिक शोधो ने गोबर, गोमूत्र, कृषि अपशिष्ट को पोषक तत्वों के रूप में तैयार करने तथा नीम, धतूरे जैसे पौधों को कीट नाशक के प्रयोग के उपयुक्त पाया है। ग्राम भारती के राष्ट्रीय संयोजक कैलाश चंद्र मिश्र ने कहा कि रसायनिक खादों ने खाद्यानों की गुणवत्ता कम कर दी है। आज इस बात की आवश्यकता है कि कम लागत में उत्पादन बढ़ाकर किसानों को खुशहाल किया जा सके। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सेवा प्रमुख डॉ. देवेंद्र अस्थाना ने बताया कि जिस देश का खाद्यान्न विदेशों में अपनी गुणवत्ता के कारण धूम मचा रहा था, आज रसायनिक खेती ने उसकी गुणवत्ता छीन ली है। नतीजा यह है कि विदेशों में भारतीय खाद्यान्न की मांग घटने से देश का किसान गरीबी की मार छेल रहा है। कार्यक्रम में बेहतर खेती करने वाले किसान विनोद मौर्य, रामशंकर अवस्थी, रामलखन, अमित कुमार, आशुतोष, भानुप्रताप, अमरदीप, कमलेश, सुरेंद्र भाऊ, शिवमोहन आदि किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वाजपेयी ने की। संचालन लायक सिंह ने किया। इस दौरान किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजय सिंह, अनिल मिश्रा, राहुल सिंह, हरिश्चंद्र शर्मा, अनुग्रह नारायण सिंह, सनद बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed