फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू स्कार्पियो ने पशुपालक को रौंदा, मौत

बेकाबू स्कार्पियो ने पशुपालक को रौंदा, मौत

Fri, 03 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू स्कार्पियो ने पशुपालक को रौंदा, मौत
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बेकाबू एसयूवी ने एक पशुपालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पशुपालक को कुचलने के बाद चार पहिया वाहन खड्ड में जा गिरा। बताते हैं कि चालक नशे की में था। हादसे के बाद वह गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिए एसयूवी को बाहर निकाला।



मिल एरिया थाना क्षेत्र के खसपरी निवासी भिट्ठा (60) अपने जानवरों को लेकर घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच रायबरेली से आ रही एसयूवी शारदा नहर पुल के ढाल पर भिट्ठा को जोरदार टक्कर मारते हुए खड्ड में जाकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पशुपालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसी बीच चालक गाड़ी से निकलकर भाग गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि चालक नशे की हालत में था।


क्रेन मंगवाकर गाड़ी को बाहर निकाला गया। एसओ जेपी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed