फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ओवरब्रिज की दीवार से टकरा कर

ओवरब्रिज की दीवार से टकरा कर

Thu, 05 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज की दीवार से टकरा कर
ओवरब्रिज से टकरा कर जवान समेत दो घायल
विज्ञापन



बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर ओवरब्रिज से टकराने पर दो बाइक सवार युवक घायल हो गए।


हाईवे पर तड़प रहे घायल युवकों को देख पूर्व मंत्री व ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने अपना काफिला रुकवाया और कार से घायलों को बछरावां अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के ब्रह्मापुर निवासी गौरव शुक्ला, निगोहां थाना क्षेत्र के रामपुर बिहारी निवासी रानू सिंह बाइक से रायबरेली जिला मुख्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन



लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बछरावां कस्बे के पास बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की दीवार से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए।


इसी बीच लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज कुमार पांडेय ने सड़क पर पड़े घायलों को देखा तो अपनी गाड़ी रोकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आननफानन अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



घायल गौरव शुक्ला सेना में सैनिक के पद पर सेवा कर रहा है। थाना प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed