फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संशोधित 19-57-50

संशोधित 19-57-50

Wed, 21 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
संशोधित 19-57-50
नहीं मिली एंबुलेंस, सड़क किनारे प्रसव, नवजात की मौत
विज्ञापन


खीरों (रायबरेली)। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर की गई महिला को काफी इंतजार के बाद भी मंगलवार को एंबुलेंस नहीं मिल सकी।

काफी समय बीतने पर जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराया उसका पति बाइक पर बैठाकर उसे जिला अस्पताल ले जाने लगा। लेकिन इसी बीच रास्ते में ही जमीन पर प्रसव हो गया।

इससे जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां नवजात ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रसूता को भर्ती कर लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की इस मनमानी से परिवारीजनों में नाराजगी है। पीड़ित पक्ष ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

खीरों ब्लॉक क्षेत्र के भूपखेड़ा मजरे धुराई निवासी सोमवती (25) को प्रसव के लिए खीरों सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में एक घंटे तक इलाज के नाम पर खानापूरी के बाद डॉ. मनोज कुमार ने प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

साथ में आई आशा बहू ने 102 एंबुलेंस व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी लेकिन काफी देर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान प्रसूता की हालत बिगड़न लगी।

यह देख सोमवती का पति प्रेम शंकर उसे बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल चल दिया। लेकिन सीएचसी से महज 100 मीटर दूर ही सोमवती को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

वह बाइक से उतर कर सड़क किनारे जमीन पर लेट गई। इसी बीच आशा बहू राजरानी भी पैदल दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गई। किसी तरह आसपास की महिलाओं की मदद से आशा बहू ने प्रसव कराया।
विज्ञापन


प्रसव के बाद नवजात व महिला की हालत बिगड़ने लगी। दोनों को आननफानन सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया।

वहीं प्रसूता को भर्ती कर इलाज किया गया। उधर, नवजात की मौत को लेकर परिवारीजनों में गुस्सा है। परिवार के लोगों की मानें तो अगर एंबुलेंस समय से मिल जाती तो सड़क किनारे प्रसव न होता और नवजात की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed