फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   8 lakh jewelery stolen from the home of retired irrigation workers

रिटायर्ड सिंचाई कर्मी के घर से 8 लाख के जेवरात चोरी

Sun, 10 Jan 2016 11:02 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
8 lakh jewelery stolen from the home of retired irrigation workers
बछरावां थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने रिटायर्ड सिंचाई कर्मी के घर से आठ लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए। सुबह चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हसनगंज मजरे नीमटीकर गांव निवासी रिटायर्ड सिंचाई कर्मी प्रेमानंद चतुर्वेदी राज्य कर्मचारी संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक और सिंचाई संघ के प्रदेश संरक्षक हैं। रात में वह परिवार समेत घर पर सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच चोर छत पर चढ़ गए। घर के ऊपर बने वाले कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर आठ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

सुबह परिवारीजन जब घर के ऊपर वाले कमरे गए तो आलमारी का लॉकर टूटा देख दंग रह गए। चोरी की घटना की जानकारी होने से आसपास के लोग एकत्र हो गए।

पीड़ित के मुताबिक चोर सोने का हार, सोने के दो कंगन, चार सोने की अंगूठी, चांदी को जोड़ी पायल, बाला समेत आठ लाख रुपये के जेवरात चोर चोरी कर ले गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। थानेदार रविंद्र मिश्रा का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed