फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   श्रद्धालुओं से भरी पिकप में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, सात घायल

श्रद्धालुओं से भरी पिकप में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, सात घायल

Mon, 10 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी पिकप में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, सात घायल
ायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात ट्रैक्टर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पर सवार सात लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी लोग गंगा स्नान करने के बाद घर जा रहे थे। सभी घायल बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


पिकअप पर सवार लोग रविवार की रात डलमऊ में गंगा स्नान करने के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान मिल एरिया थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। बताते हैं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार करीब 35 लोग अयोध्या से गंगा स्नान करने के बाद रायबरेली की तरफ आ रहे थे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर से पिकअप पर सवार बाराबंकी जिले के बदोसरांय गांव निवासी रमेश (50) पुत्र जगजीवन, रोहित यादव (24) पुत्र अंबिका प्रताप, सनी वर्मा (8) पुत्र राजकुमार, कोमल तिवारी (15) पुत्री चंद्रशेखर, ललिता तिवारी (42) पत्नी चंद्रशेखर समेत दो अन्य लोग घायल हो गए।


सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से पिकअप पलटी थी। सात लोग घायल हुए थे। दो के नाम नहीं पता चल पाए। मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed