{"_id":"5b006aaf4f1c1be6408b68cf","slug":"71526753967-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को विदा कराने गए युवक को ससुरालीजनों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को विदा कराने गए युवक को ससुरालीजनों ने पीटा
Updated Sun, 20 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को विदा कराने गए युवक को ससुरालीजनों ने पीटा
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को पत्नी को विदा कराने गए युवक की ससुरालीजनों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पत्नी, सास, साले और साली सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र बिहार के गांव आकमपुर निवासी रामबाबू ने बताया कि वह शुक्रवार शाम अपनी ससुराल खीरों थाना क्षेत्र के विश्वनाथ खेड़ा अपनी पत्नी सीमा को विदा कराने आया था।
सास राम दुलारी ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी होने लगी। इस दौरान उसकी पत्नी सीमा, सास राम दुलारी, साले नीरज और साली बिटाना ने उसे गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायल को सीएचसी खीरों में भर्ती कराया गया है।