{"_id":"5a5507a14f1c1bd5178b5d28","slug":"71515521953-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, आपूर्ति ठप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, आपूर्ति ठप
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, आपूर्ति ठप
रायबरेली। शहर में इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से निकले आरडीए फीडर के एक बिजली के खंभे में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे तीन खंभों के तार टूट गए। इससे करीब तीन घंटे तक फीडर बंद रहा। इससे एक हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
इंदिरा नगर उपकेंद्र से निकले आरडीए फीडर से इंदिरा नगर, आरडीए, कैनाल रोड, प्रकाश नगर समे छह मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है।
करीब 11 बजे कैनाल रोड पर डीएम आवास को जाने वाली सड़क पर एक ट्रक ने खंभे में टक्कर मार दी। इससे तार टूट गए।
जब तक पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचते, तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। अवर अभियंता जय प्रकाश पटेल ने बताया कि करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।