{"_id":"5cdb1801bdec22076a499e2c","slug":"61557862401-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-प्रशासन की लचर प्रणाली पर बिफरे पूर्व विधायक, एएसपी को सुनाई खरीखोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस-प्रशासन की लचर प्रणाली पर बिफरे पूर्व विधायक, एएसपी को सुनाई खरीखोटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस-प्रशासन पर बिफरे पूर्व विधायक, एएसपी को सुनाई खरीखोटी
रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह और डीडीसी सदस्य राकेश अवस्थी के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली पर पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने नाराजगी जताई और इसके लिए एएसपी शशिशेखर सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई। वहां पर मौजूद लोगों का कहना था कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो तीखा आंदोलन होगा।
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए जानलेवा की खबर की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई, आक्रोश व्याप्त हो गया। डीडीसी सदस्य और अदिति सिंह को घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूर्व विधायक अखिलेश सिंह भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और बेटी अदिति सिंह का हालचाल लिया।
डीडीसी सदस्य से भी बात की। इसी दौरान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला गरम होते देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। साथ ही स्वयं एएसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंच गये। पूर्व विधायक ने घटना के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद भी कोई सख्त एक्शन न लिए जाने पर पूर्व विधायक ने एएसपी को खूब खरी-खोटी सुनाई। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पूर्व विधायक व अन्य लोगों को शांत कराया।