{"_id":"5af5e5584f1c1bdd408b4820","slug":"61526064472-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के चालक का फोड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस के चालक का फोड़ा सिर
Updated Sat, 12 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर दबंगों ने बस चालक का फोड़ा सिर
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ी देवी मंदिर के पास मामूली बात पर दबंगों ने रोडवेज बस के चालक की पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी भाग निकले। बस कानपुर से रायबरेली आ रही थी। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार दोपहर एक बजे चालक रामबिलाश निवासी बेहटाखुर्द रायबरेली डिपो की बस लेकर कानपुर से रायबरेली आ रहा था।
सदर कोतवाली में मढ़ी देवी मंदिर के पास बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने बस रोक ली और चालक की जमकर पिटाई कर दी।
उसके सिर पर भी वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से बस चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है।