फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   होटल में घुसी बेकाबू कार, मची भगदड़

होटल में घुसी बेकाबू कार, मची भगदड़

Thu, 22 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
होटल में घुसी बेकाबू कार, मची भगदड़
होटल में घुसी बेकाबू कार, मची भगदड़
विज्ञापन


रायबरेली। शहर के राना नगर में बुधवार को बेकाबू कार एक होटल में जा घुसी। इससे होटल में रखा सामान तहस-नहस हो गया।

वहीं होटल में काम कर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। घटना से काफी देर तक अफरातफरी रही।

राना नगर निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा होटल चलाते हैं। बताते हैं कि बुधवार को एक कार कानपुर की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी।

चालक गाड़ी को संभाल नहीं सका और कार सड़क किनारे होटल में जा घुसी। खंभे से टकराने के बाद कार रुकी। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन होटल का सामान तहस-नहस हो गया।
विज्ञापन


होटल मालिक का 20 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। यह कार जंग बहादुर की है, जो खालीसहाट के रहने वाले हैं। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed