फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू ट्रक पुलिस सहायता बूथ में घुसा, क्षतिग्रस्त

बेकाबू ट्रक पुलिस सहायता बूथ में घुसा, क्षतिग्रस्त

Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक पुलिस सहायता बूथ में घुसा, क्षतिग्रस्त
पुलिस बूथ में घुसा बेकाबू ट्रक
विज्ञापन


अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया क्षेत्र में रतापुर चौराहा पर शुक्रवार रात कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस सहायता बूथ में जा घुसा।

जोरदार टक्कर से पुलिस बूथ के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि घटना के समय बूथ पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।

लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर रतापुर चौराहा पर पुलिस सहायता बूथ है। शुक्रवार रात अमेठी जिले के मोहनगंज के पूरे गजराज सिंह गांव निवासी विनीत अपने साथी सुरेश के साथ ट्रक से रायबरेली शहर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


रतापुर चौराहे को पार करते समय इलाहाबाद से लखनऊ की ओर जा रही कार (यूपी 78 सीवी 9330) अचानक ट्रक के सामने आ गई।

कार को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक पुलिस बूथ में जा घुसा। जोरदार टक्कर में पुलिस बूथ के परखचे उड़ गए।

हादसे के समय बूथ में कोई सिपाही नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक व क्लीनर व कार को कब्जे में ले लिया है। एसओ अतुल सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed