फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   उधारी का रुपया न देने पर ढाबे के चौकीदार को मारी गोली

उधारी का रुपया न देने पर ढाबे के चौकीदार को मारी गोली

Fri, 12 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
उधारी का रुपया न देने पर ढाबे के चौकीदार को मारी गोली
बकाया न देने पर ढाबे के चौकीदार को गोली मारी
विज्ञापन


खीरों (रायबरेली)। उधारी के रुपये न देने पर सेमरी-लालगंज मार्ग स्थित राजपूत ढाबे के चौकीदार को बुधवार देर रात गोली मार दी गई।

गोली चौकीदार के गले के नीचे जा धंसी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान ढाबे पर खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई।

चौकीदार को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में महिला जिला पंचायत सदस्य के पति समेत दो हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पैनासी मजरे गहिरी निवासी बचोले लोधी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके चाचा हीरालाल (55) निहस्था स्थितराजपूत ढाबे में चौकीदार हैं।

हीरालाल ने नंदाखेडा मजरे गहिरी निवासी एवं जिला पंचायत सदस्य लालगंज प्रथम रानी लोधी के पति राजकुमार लोधी से कुछ दिन पूर्व 5000 रुपये उधार लिए थे।

एक सप्ताह पूर्व राजकुमार लोधी ने चाचा हीरालाल से अपने उधार दिए रुपये मांगे थे, जिस पर हीरालाल ने 15 दिन में रकम वापस दे देने का अनुरोध किया था।

इससे नाराज होकर राजकुमार ने रुपये एक सप्ताह के अंदर न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार रात लगभग 11.30 बजे अपनी बाइक से सेमरी की तरफ से आ रहे राजकुमार लोधी ने अपने दूसरे साथी देवन्ना मजरे गहिरी निवासी महेश उर्फ सोनू पासी के साथ राजपूत ढाबे के सामने सड़क पर खड़ी की और चाचा से रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन


जबरन रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed