फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र केव क्षेत्र के देदौर गांव में बवाल

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र केव क्षेत्र के देदौर गांव में बवाल

Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र केव क्षेत्र के देदौर गांव में बवाल
मवेशी चोर समझ दो व्यापारियों को पीटा, पथराव कर पुलिस की गाड़ी तोड़ी
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव में रविवार रात बवाल हो गया। मवेशी चोर समझकर ग्रामीणों ने दो पशु व्यापारियों को दबोच लिया और पिटाई कर दी। इसी बीच यूपी 100 पुलिस पहुंची तो दरोगा के साथ हाथापाई की। साथ ही यूपी 100 पुलिस की गाड़ी और गुरुबख्शगंज थाने की जीप पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। पथराव में गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। किसी तरह पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस मामले में यूपी 100 पुलिस के दरोगा और पशु व्यापारी की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कुल 61 लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर देदौर गांव पड़ता है। बताते हैं कि शहर के किला बाजार निवासी दीन मोहम्मद और मैका पशुओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। देदौैर गांव के एक किसान से उसकी भैंस खरीदी थी। रात में भैंस लेने के लिए पांच लोग लोडर से गांव गए थे। इसी दौरान ग्रामीण उन्हें मवेशी चोर समझकर आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने दीन मोहम्मद व मैका को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य किसी तरह जान बचाकर भाग गए। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर यूपी 100 पुलिस और एसओ गुरुबख्शगंज विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। यूपी 100 पुलिस में तैनात सुरेशचंद्र के साथ हाथापाई की। पथराव से पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बवाल होने पर अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई तो हालात काबू में हो सके। पथराव में पुलिस जीप के शीशे टूट गए। पुलिस दीन मोहम्मद व मैका को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गई। एसओ विनोद सिंह ने बताया कि इस मामले में दो एफआईआर लिखी गई हैं। एक एफआईआर पशु व्यापारी दीन मोहम्मद ने लिखाई है। उसने देदौर गांव के गोल्डी, गोविंद, रामजी, लाल, दीपक, खिस्सू, रामलखन, आनंद, जागेश्वर, कल्लू को नामजद किया है। वहीं दूसरी एफआईआर यूपी 100 पुलिस में तैनात दरोगा सुरेशचंद्र ने लिखाई है। इसमें दरोगा ने गोल्डी, रामजी, लाल, गोविंद, दीपक, खिस्सू, रामलखन, अशोक कुमार, मान उर्फ हिमांशू, आनंद, कल्लू और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसपी शिव हरि मीणा का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं एक तरफ पुलिस का दावा है कि जिन लोगोें की पिटाई की गई है, वह पशु व्यापारी हैं। देदौर गांव खरीदी गई भैंस लाने गए थे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन गांव में लोगों के मवेशी चोरी किए जा रहे हैं। ये लोग मवेशी चोरी करने आए थे। पुलिस भी मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसी वजह से ग्रामीणों का गुस्सा भड़का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed