{"_id":"6adcef76788b7c934e0460a9","slug":"lady-gangaster-binu-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167394-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कारोबारी के घर लूट की आरोपी बीनू लेडी गैंगस्टर, 26 मुकदमों में तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कारोबारी के घर लूट की आरोपी बीनू लेडी गैंगस्टर, 26 मुकदमों में तलाश
Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-20 में कारोबारी पंकज खेमका के बंगले में हुई लूट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हुडा सेक्टर-20 में कारोबारी पंकज खेमका के बंगले में हुई लूट के मामले में अहम जानकारी मिली है। फरार नौकरानी बीनू को पुलिस सूत्रों ने महिला गैंगस्टर बताया है। रोहिणी जेल में बंद गिरोह के दो सदस्यों ने पूछताछ में यह खुलासा किया।
बीनू के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में करीब 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की दो टीमें बीनू की तलाश में नेपाल में मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, बीनू नेपाल में मार्शल आर्ट की खिलाड़ी रह चुकी है।
वह गिरोह के जरिये बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने में शामिल रही है। वर्ष 2023 में पंजाब के पटियाला में एक कारोबारी के घर 20 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। उस वारदात में भी उसके गिरोह का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
बीनू का गिरोह बड़े कारोबारियों को निशाना बनाता है। गिरोह पकड़े गए सदस्यों को दोबारा शामिल नहीं करता।
गिरोह की कार्यप्रणाली
बीनू का गिरोह पहले किसी महिला को नौकरानी बनाकर कारोबारी के घर भेजता है। यह महिला घर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाती है। इसके बाद पूरी योजना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता है। सिरसा में पंकज खेमका के घर नेपाल निवासी मोनिका को बीनू ने ही नौकरानी बनाकर भेजा था। इस तरह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता है।
पंकज खेमका के घर लूट
हुडा सेक्टर-20 निवासी कारोबारी पंकज खेमका के बंगले में लूट के लिए नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। पंकज खेमका अपनी पत्नी नीतू और 15 वर्षीय बेटे के साथ रहते हैं। करीब 20 दिन पहले उन्होंने नेपाल निवासी बीनू को नौकरानी रखा था। उसे पहले काम करने वाली नौकरानी मोनिका ने ही कारोबारी से मिलवाया था।
नशीला पदार्थ देकर वारदात
रविवार को पंकज खेमका के बेंगलूरू जाने के बाद रात में उनकी पत्नी, बेटा और नौकरानी बीनू घर पर थे। आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे नीतू ने व्रत का हवाला देकर बीनू से अनार छीलकर लाने के लिए कहा। इसके बाद अनार में नशीला पदार्थ मिलाकर नीतू को दिया। बेटे और घर के कुत्ते को भी नशीला दूध पिलाया। तीनों के बेहोश होने पर बीनू ने नीतू के हाथ रस्सी से बांधकर मुंह पर टेप लगा दी। फिर उसने दो साथियों को बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।