{"_id":"5b561c124f1c1b58488b6803","slug":"41532369938-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया चुराते सभासद के पति समेत तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरिया चुराते सभासद के पति समेत तीन को दबोचा
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद पति समेत चार को चोरी करते दबोचा, पिटाई
रायबरेली। ऊंचाहार नगर पंचायत में निर्माणाधीन मकान से सरिया चुराते हुए एक सभासद के पति व उसके साथियों को लोगों ने पकड़ लिया। रौब गांठने पर लोगों ने सभासद पति व उसके साथियों की जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभासद पति व उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में नगर पंचायत के सभासदों ने मकान मालिक पर दबाव बनाकर सुलह समझौता करा दिया। इसके चलते पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
महिमापुर गांव निवासी डॉ. जगदीश प्रसाद मुंबई में क्लीनिक चलाते हैं। इस समय वह ऊंचाहार नगर पंचायत में ओकोढ़िया रोड पर अपना मकान बनवा रहे हैं।
बताते हैं कि रविवार रात नगर पंचायत की एक सभासद का पति अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और डॉ. जगदीश के दरवाजे पर रखी लोहे की सरिया चुराकर पास के एक घर की छत पर रखवा दी।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों ने सरिया चुराते देख घेराबंदी कर सभासद पति समेत चार लोगों को दबोच लिया। सभासद पति ने जब रौब गांठा तो लोगों ने उसकी व साथियों की जमकर धुनाई की और यूपी-100 को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चोरी की सरिया बरामद करने के साथ ही सभासद पति व उसके तीनों साथियों को हिरासत में ले लिया। सोमवार सुबह नगर पंचायत के कुछ सभासद थाने पहुंचे और मकान मालिक पर दबाव बनाकर सुलह समझौता करा दिया।
इसके चलते पुलिस ने मामलेे में कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर सभासद पति व उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया गया था मगर बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।