{"_id":"5b50d62e4f1c1b42748b5b7b","slug":"41532024366-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगा सागर पांडेय की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगा सागर पांडेय की हत्या का मामला
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक गंगा सागर पांडेय की हत्या की वारदात ने न सिर्फ खाकी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उपाध्यक्ष के मर्डर के बाद उनका गांव पहाड़पुर खाकी के साए में है। गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में देर रात 11 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें से अब तक दो आरोपियों को ही पुलिस गिरफ्तार कर सकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सुजाता सिंह का कहना है कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी गंगा सागर पांडेय (40) कसना क्षेत्र के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ सेक्टर संयोजक भी थे। रास्ते के विवाद को लेकर गंगा सागर की बुधवार देर शाम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बड़े भाई क्षीर सागर पांडेय की तहरीर पर देर रात विजय कुमार शुक्ला, लालचंद्र शुक्ला, अजय कुमार शुक्ला, प्रेमचंद्र शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, मोहित शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, मंसाराम शुक्ला, शैलेंद्र अवस्थी, फूलचंद्र शुक्ला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसमें से अभी तक आरोपी लालचंद्र शुक्ला, शैलेंद्र अवस्थी को ही गिरफ्तार किया जा सका है। अन्य हमलावर अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। वारदात के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में शिवगढ़, महराजगंज समेत दस थानों की पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि वारदात की पड़ताल कराई जा रही है। पुलिस टीमें लगाई गई हैं। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।