{"_id":"5b4cde124f1c1b4a748b5429","slug":"41531764242-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवली गांव में सनसनीखेज वारदात से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवली गांव में सनसनीखेज वारदात से दहशत
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 31, 32, 33
भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या, प्रधान पति को पीट किया मरणासन्न
गंभीर हालत मेें घायल को लखनऊ के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेवली गांव में टीवी देखने से मना करने पर युवक ने वारदात को दिया अंजाम
चार के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले का केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बेवली गांव में रविवार देर रात टीवी देखने से मना करने पर गांव के ही एक युवक ने भाजपा बूथ अध्यक्ष की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसके बड़े भाई एवं प्रधान पति को मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधान पति को लखनऊ में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कोतवाल के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी सुजाता सिंह ने मौका मुआयना कर परिवारीजनों से वारदात की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया गया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा बेवली निवासी देवकली पत्नी रामभवन ग्राम प्रधान हैं, जबकि रामभवन का छोटा भाई शिवभवन भाजपा का बूथ अध्यक्ष था। शिवभवन ने गांव से लगभग 200 मीटर दूर छोटी माइनर के पास आटा चक्की लगा रखी है। रविवार देर रात ग्राम प्रधान पति रामभवन के घर पर गांव का ही पड़ोसी युवक कमलेश साहू टीवी पर फिल्म देख रहा था। रात अधिक होेने पर प्रधानपति ने टीवी बंद कर दी और युवक से घर जाने के लिए कहा। इसी बात पर युवक ने प्रधानपति रामभवन को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद परिवारीजनों ने युवक के पिता को बुलाया। वहीं, पिता राम सजीवन पुत्र कमलेश को थप्पड़ लगाते हुए घसीट कर शिवभवन की आटा चक्की के बगल अपनी राइस मिल पर ले जाकर सो गया। कुछ देर बाद कमलेश ने डंडे से बीजेपी बूथ अध्यक्ष शिवभवन के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह राइस मिल से दो सौ मीटर दूर स्थित ग्राम प्रधान के घर पहुंचा और बाहर तख्त पर सो रहे प्रधानपति रामभवन पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उसे मरणासन्न कर दिया।
चीख पुकार सुनकर परिवारीजन जब घर के बाहर पहुंचे तो रामभवन खून से लथपथ पड़े थे। वहीं, छोटे भाई की हत्या की खबर से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रधानपति को सलोन पीएचसी से सहारा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। देर रात हुई वारदात की सूचना पर सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, एसपी सुजाता सिंह, सीओ शशिकांत सिंह, फॉरेंसिक टीम प्रभारी प्रतिभा तिवारी मौके पर पहुंचीं। मौके से ब्लड के नमूने लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता जगदीश की तहरीर पर उमेश, कमलेश साहू, धर्मेश, राम सजीवन साहू के खिलाफ हत्या और जान से मार डालने का केस दर्ज किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
कई थानों का फोर्स मौके पर तैनात
भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या और उसके भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। इसको लेकर कई थानों की फोर्स को गांव में तैनात कर दिया गया है। पुलिस बल गांव के लोगों पर नजर रख रही है।
इनसेट
मामले में कराई जाएगी सख्त कार्रवाई : दिलीप यादव
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि सलोन क्षेत्र में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या का मामला गंभीर है। मामले में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
इनसेट
बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी : एसपी
एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि महज टीवी बंद कर दिए जाने की बात पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।