फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   35 thousand robbed from home guard

थाने से चंद कदम दूर होमगार्ड से लूटे 35 हजार

Wed, 11 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 11 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
35 thousand robbed from home guard
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने थाने से चंद कदम की दूरी पर एक होमगार्ड से 35 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। इससे पहले कि पुलिस पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करती, वह फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में वारदात की तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के खोर निवासी एवं होमगार्ड शीतला प्रसाद ने बुधवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक देवानंदपुर से 35 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन


रुपया निकालने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। थाने से चंद कदम दूरी पर एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उससे 35 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। होमगार्ड का कहना है कि उसने एक बदमाश की पहचान भी कर ली है। थानेदार एके सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed