{"_id":"5c23d3e3bdec2256d4375f22","slug":"31545851875-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की छत ढही, बाबा-पोती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्चे मकान की छत ढही, बाबा-पोती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात कच्चे मकान की छत भरभराकर ढह गई। इससे मलबे में दबकर बाबा-पोती की मौत हो गई।
यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों छत के नीचे बैठे थे। अचानक घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाबा-पोती की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी राज बहादुर (60) अपनी पोती मनु () के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान कच्चे मकान की छत भरभरा कर ढह गई। मलबे में राजबहादुर और मनु दब गए।
परिवारीजनों के चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मनु की मौत हो चुकी थी, जबकि बाबा को गंभीर हालत में सीएचसी जगतपुर से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना से हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि मकान की छत कच्ची थी और कुछ जर्जर अवस्था में थी, जिसके चलते हादसा हुआ। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।