फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   स्टाफ और संसाधन का टोटा, कैसे हो जेल की सुरक्षा

स्टाफ और संसाधन का टोटा, कैसे हो जेल की सुरक्षा

Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ और संसाधन का टोटा, कैसे हो जेल की सुरक्षा
स्टाफ और संसाधन का टोटा, कैसे हो जेल की सुरक्षा
विज्ञापन



रायबरेली। जिले से लेकर बाहरी अपराधियों की मौजूदगी के बावजूद जेल की सुरक्षा रामभरोसे है। जेल की बैरकों में क्षमता से अधिक बंदी ठूंस-ठूंसकर भरे हैं तो स्टाफ और संसाधन की कमी है।


कहने के लिए सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन वाच टावर और जैमर की व्यवस्था नहीं हो पाई है। सवाल उठता है कि मुट्ठी भर स्टाफ से सैकड़ों बंदियों की सुरक्षा कैसे की जाए।
विज्ञापन



माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक बार फिर जेलों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हैं। वैसे तो रायबरेली जिला कारागार की 11 बैरकों में बंदियों के रखने की क्षमता 400 है, लेकिन मौजूदा समय में इन बैरिकों में क्षमता से दोगुना बंदी भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनकी संख्या 965 है। इन सैकड़ों बंदियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन अन्य सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।


खासकर जब स्टाफ की कमी है तो सुरक्षा को कैसे पुख्ता किया जाए। 68 बंदीरक्षकों के सापेक्ष 40 बंदीरक्षकों की तैनाती है।


पांच डिप्टी जेलरों के सापेक्ष तीन डिप्टी जेलर तैनात हैं। उसमें से भी एक डिप्टी जेलर का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। उनके जाने के बाद दो ही डिप्टी जेलर बचेंगे।


यहां बंदियों का नेटवर्क प्रदेश के कई खूंखार अपराधियों से ताल्लुक होने की बात कही जा रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed