{"_id":"5a5f8ffa4f1c1bcb268b4f72","slug":"31516212218-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इंजेक्शन से मरीज की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इंजेक्शन से मरीज की हालत नाजुक
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन से मरीज की जान पर बनी
महराजगंज। क्षेत्र के पहरेमऊ में बुधवार शाम झोलाछाप के इंजेक्शन से मरीज की जान पर बन गई। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रोगी की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, रोगी की हालत बिगड़ते ही झोलाछाप मौके से भाग निकला।
पहरेमऊ में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप ने बुधवार शाम पूरे नबी मजरे पहरेमऊ गांव निवासी ललऊ (60) को इंजेक्शन लगा दिया।
ललऊ को बुखार आ रहा था। इंजेक्शन लगाते ही ललऊ की हालत बिगड़ने लगी। वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। इस पर मौका पाकर झोलाछाप भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।