फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डीह क्षेत्र के पूरे गोड़ियन मजरे कचनावां का मामला

डीह क्षेत्र के पूरे गोड़ियन मजरे कचनावां का मामला

Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
डीह क्षेत्र के पूरे गोड़ियन मजरे कचनावां का मामला
मां-बेटी को जलाकर मार डाला
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे गोड़ियन मजरे कचनावां गांव में गुरुवार को मां-बेटी को जलाकर मार डाला गया। किसी बात को लेकर महिला का उसकी सास व पति से विवाद हुआ था। सूचना पर सीओ सलोन ने घटना की पड़ताल की। घटनास्थल से केरोसिन का खाली डिब्बा व माचिस मिली है। सीओ ने भी कि प्रथम दृष्टया जांच में मां-बेटी को जलाकर मार डालने की आशंका जताई है। कहा कि, फॉरेंसिक टीम को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है। तहरीर और पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव की रहने वाली रूपा (30) की शादी 12 साल पहले डीह थाना क्षेत्र के पूरे गोड़ियन मजरे कचनावां गांव निवासी बाबूलाल उर्फ भुल्लर के साथ हुई थी। बाबूलाल किसानी करता है। सुबह सास-पति और रूपा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रूपा और उसकी बेटी दिव्यांशी (2) संदिग्ध हालात में आग से जल गई। जानकारी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मां-बेटी की मौत हो गई। पति का कहना है कि झगडे़ के बाद रूपा ने शरीर पर केरोेसिन छिड़ककर बेटी के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली है। उधर मायके वाले अभी गांव नहीं पहुंचे हैं। घटना की सूचना पर सीओ सलोन चरन सिंह, थानेदार शिवशंकर गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारीजनों व ग्रामीणों से घटना की बाबत जानकारी हासिल की। सीओ चरन सिंह का कहना है कि पूरे गोड़ियन मजरे कचनावां गांव में मां-बेटी की मौत का मामला संदिग्ध है। घटनास्थल का नजारा और प्रारंभिक पूछताछ में दोनों को जलाकर मार दिए जाने की आशंका है। पति व सास से पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। फॉरेंसिक टीम गांव भेजी गई है।
विज्ञापन


स्कूल गया था मासूम हिमांशु
बताते हैं कि जिस समय घटना हुई, मृतका रूपा का सात वर्षीय बेटा हिमांशु स्कूल चला गया था। वह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। उसकी दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी चारपाई पर सो रही थी। ग्रामीणों का कहना हैं कि हिमांशु स्कूल न जाता तो वह भी न बच पाता। मां-बेटी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed