फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   विवाहिता की हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंका

विवाहिता की हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंका

Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंका
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह शव मिला तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



लाश कई दिन पुरानी होने की वजह से बुरी तरह फूल चुकी थी। समें कीड़े भी पड़ गए थे। मां का आरोप है कि दहेज की खातिर दामाद बेटी को मारता-पीटता था।


उसी ने घटना को अंजाम दिया है। सीओ डलमऊ और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


गदागंज के पूरे बरई मजरे दीनशाहगौरा गांव की रहने वाली रिंकी (24) की शादी तीन साल पहले भोजराम का पुरवा निवासी मुन्नालाल के साथ हुई थी।


सुबह बरईपुल के पास झाड़ियों में रिंकी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।


सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने फॉरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। उसका शव सड़ चुका था। कीड़े पड़ गए थे। घटनास्थल दर्शा रहा था कि उसकी बेरहमी के साथ हत्या की गई।



मां देववती ने आरोप लगाया कि शादी से ही उसका दामाद उसकी पुत्री को मारता-पीटता व परेशान करता था। दामाद दहेज में बाइक की मांग कर रहा था।


इसी वजह से उसे मार दिया। सीओ ने बताया कि झाड़ियों के किनारे विवाहिता का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।


बेटी की हत्या से थम नहीं रहे मां के आंसू
मां देववती के आंसू नहीं थम रहे हैं। रह-रहकर बेटी को याद करके रो पड़ती है। देववती ने बताया कि आखिरी बार बेटी से 6 सितंबर को बात हुई थी और उसने बताया कि उसका पति उसको मारता-पीटता है।
विज्ञापन



तब से आज उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। उसे उम्मीद नहीं थी कि दामाद उसकी बेटी को मार डालेगा, वरना उसे घर ले आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed