फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले के 2153 प्राथमिक विद्यालयों में 14 मई को होगी परीक्षा

जिले के 2153 प्राथमिक विद्यालयों में 14 मई को होगी परीक्षा

Fri, 11 May 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिले के 2153 प्राथमिक विद्यालयों में 14 मई को होगी परीक्षा
प्राइमरी एजुकेशन की गुणवत्ता परखने को 14 को टेस्ट
विज्ञापन



रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग प्राइमरी एजूकेशन की हकीकत जानने के लिए नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत 14 मई को जिले के 2153 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की एक घंटे की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में अब तक नामांकित हुए लगभग एक लाख 60 हजार बच्चे शामिल होंगे।


परीक्षा 14 मई को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी तथा गणित विषय से जुड़े सवालों का सिर्फ एक ही प्रश्नपत्र होगा।


प्रश्नपत्र के मॉडल सभी परीक्षा केंद्रों (प्राथमिक विद्यालयों) को उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसे ब्लैकबोर्ड पर लिख दिया जाएगा। बच्चों को उपलब्ध कराई गई कॉपियों पर इन सवालों के उत्तर लिखने होंगे।
विज्ञापन



खास बात यह है कि परीक्षा की निगरानी के लिए सभी प्राथमिक विद्यालयों में दूसरे स्कूल के सहायक अध्यापकों को लगाया जाएगा। सिर्फ परीक्षा की व्यवस्था के लिए प्रधानाध्यापक की ड्यूटी अपने ही स्कूल में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed