{"_id":"5aa1852a4f1c1bc0758b4626","slug":"21520534826-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ समितियों समेत 15 दुकानों की खाद की आपूर्ति रोकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ समितियों समेत 15 दुकानों की खाद की आपूर्ति रोकी
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नौ समितियों समेत 15 दुकानों की खाद आपूर्ति रोकी
रायबरेली। प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन से खाद का वितरण न करने पर नौ साधन सहकारी समितियों समेत 15 दुकानों की खाद की आपूर्ति को रोक दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने संबंधित दुकानों व समितियों के संचालकों को नोटिस देकर तत्काल पीओएस पर स्टाक अपलोड करके खाद का वितरण करने का आदेश दिया। ऐसा न करने पर खाद के लाइसेंस को निरस्त करने की चेतावनी दी।
जिले में खाद के वितरण के लिए 852 पीओएस मशीनें दी गई हैं। इसमें अब तक 740 मशीनों का वितरण हो चुका है। मशीनें प्राप्त करने के बाद भी 15 दुकानों पर मशीन से खाद का वितरण नहीं हो रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए साधन सहकारी समिति बकुलिहा, चंपतपुर, बिमौरा, डोडेपुर, सेमरी, खजुरी, छतोह, पोठई, पीसीएफ केंद्र बन्नावां, मेसर्स मौर्या खाद भंडार सोपवर्षा, सलोन स्थित सदाशिव की खाद की दुकान, एग्री जंक्शन कमालपुर, सादिक खाद भंडार धरई, किसान खाद भंडार बहुधाकला, मौर्या खाद भंडार कठवारा की खाद की आपूर्ति रोक दी गई है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश ने बताया कि समितियों के सचिव और दुकानों के संचालकों को नोटिस देकर निर्देश दिए गए हैं। पीओएस मशीन से खाद का वितरण न करने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।