फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   झाड़फूंक के बहाने विवाहिता के साथ रेप

झाड़फूंक के बहाने विवाहिता के साथ रेप

Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
झाड़फूंक के बहाने विवाहिता के साथ रेप
झाड़फूंक के बहाने विवाहिता के साथ रेप
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक ने झाड़फूंक करने के बहाने एक विवाहिता के साथ दुराचार किया। गंगा के किनारे घटना को अंजाम देने के बाद वह फरा हो गया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने पति से आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।

एक विवाहिता रक्षाबंधन के दिन ऊंचाहार क्षेत्र में अपनी मायके आई थी। बताते हैं कि उसकी तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं हुई। यह बात उसने गांव के तांत्रिक को बताई तो उसने झाड़फूंक के बहाने संतान होने की बात कही और शनिवार शाम उसे गोकना गंगा घाट पर ले गया। पीड़िता ने बताया कि वहां पर तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद तांत्रिक मौके से फरार हो गया। विवाहिता किसी तरह अपने घर पहुंची और पति से आप बीती बताई। रविवार को पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस की। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तांत्रिक रामखेलावन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed