फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नित्यक्रिया के लिए गई बुजुर्ग महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

नित्यक्रिया के लिए गई बुजुर्ग महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 25 Feb 2019 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
नित्यक्रिया के लिए गई बुजुर्ग महिला का मिला शव, हत्या की आशंका
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार को नित्यक्रिया के लिए गई बुजुर्ग महिला का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। उसके नाक पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन



मृतका की बहू उसके साथ नित्यक्रिया के लिए गई थी। बहू का कहना है कि वह पहले चली आई थी। महिला की हत्या में किसी करीबी का हाथ माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पूरे बसावन मजरे रास्तामऊ गांव की रहने वाली श्यामा देवी (54) सुबह अपनी बहू सावित्री के साथ नित्यक्रिया के लिए गई थी। सावित्री तो घर वापस आ गई, लेकिन श्यामा नहीं आई। खोजबीन के दौरान उसका शव खेत में पाया गया। उसके नाक पर चोट के निशान थे। आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े बेटे राजकुमार की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बेटे ने मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान रस्तमऊ मो. जाबिर ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed