फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डीसीएम ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 सवारियां घायल

डीसीएम ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 सवारियां घायल

Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 सवारियां घायल
डीसीएम ने टैम्पो को मारी टक्कर, 12 सवारियां घायल
विज्ञापन


बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को बछरावां-मौरावां मार्ग पर टांडा गांव के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टैम्पो में सवार 12 मुुसाफिर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

बछरावां से मौरावां जा रहे टैम्पो को टांडा गांव के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टैम्पो सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन


हादसे में टैम्पो में सवार टांडा निवासी कृष्णावती (45) पत्नी रामखेलावन, कमलेश (40), इचौली की रहने वाली विनीता सिंह (38) पत्नी संदीप, नन्हकई पत्नी अजमेर (40) फूलमती (33), गजियापुर निवासी अयोध्या प्रसाद (40) पुत्र दुर्जन, छोटकवाखेड़ा निवासी व टैम्पो चालक रामबरन (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा पांच अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस को तत्काल भेजा है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed