{"_id":"5a70b7234f1c1ba2268b77ff","slug":"201517336355-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे ठप रही दो ब्लॉकों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे ठप रही दो ब्लॉकों की बिजली आपूर्ति
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो घंटे ठप रही दो ब्लॉकों की बिजली आपूर्ति
रायबरेली। अमावां ट्रांसमिशन से ऊंचाहार और ऊंचाहार तहसील को जाने वाली 33 केवी लाइन का जंफर कटने से करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है।
कड़ी मशक्कत के बाद लाइन में आई खराबी को दूर किया, तब जाकर देर शाम आपूर्ति बहाल से सकी। बिजली नहीं आने से करीब 30 हजार उपभोक्ता बेहाल रहे।
अमावां ट्रांसमिशन से ऊंचाहार और ऊंचाहार तहसील विद्युत उपकेंद्र को बिजली जाती है। मंगलवार शाम करीब चार बजे लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली नहीं आने से उपभोक्ता बेहाल रहे। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने की जानकारी पर अवर अभियंता लालमणि टीम के साथ फॉल्ट खोजा तब बाबा का पुरवा गांव के पास जंफर कटा था।
ट्रांसमिशन से शटडाउन लेकर फॉल्ट को ठीक किया। करीब छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। उपभोक्ता रामसुमेर, सुखराम, रामजस, बंशीलाल ने बताया कि लाइनों का मेंटीनेंस नहीं होने से आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट बना रहता है।
विज्ञापन
इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि जंफर कटने से आपूर्ति बंद थी। फॉल्ट को ठीक करके आपूर्ति बहाल करा दी गई है।