फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There are more than 30 wounds on the chest and abdomen

Dehradun News: छाती और पेट में हैं 30 से ज्यादा घाव

Thu, 08 Oct 2026 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
There are more than 30 wounds on the chest and abdomen
देहरादून। रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती और घरेलू सहायिका की हत्या में आरोपी प्लंबर राजकुमार ने किस बर्बरता से वारदात को अंजाम दिया, इसका अंदाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। तीनों मृतकों के शरीर पर 30 से अधिक गहरे घाव मिले हैं। छाती और पेट पर किए गए कई वार करीब चार इंच तक गहरे थे। अत्यधिक रक्तस्राव और मल्टीपल इंजरी को मौत का कारण माना गया है। बुधवार को तीनों शवों का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को मृतक रमेश कपूर (80), उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) और तिलया देवी उर्फ शीला (48) के शरीर पर पेचकस से किए गए कई वार मिले। सबसे अधिक घाव रमेश कपूर के शरीर पर पाए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी का सबसे पहले रमेश कपूर से ही पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने उन पर लगातार पेचकस से हमला कर दिया। रमेश कपूर पर हमला होते देख उनकी पत्नी रजनी कपूर ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी निशाना बना लिया। इसी दौरान पड़ोस के घर में काम कर रही तिलया देवी उर्फ शीला चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची। उसने बुजुर्ग दंपती को बचाने के लिए आरोपी का विरोध किया, लेकिन राजकुमार ने उस पर भी पेचकस से कई वार कर दिए। उसके पेट में भी गहरा घाव मिला। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी घर से निकलकर भागने लगा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पेचकस व एक सोने की चेन बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने वारदात की भयावहता और आरोपी के लगातार किए गए हमलों की गंभीरता को भी सामने ला दिया है। वहीं एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि विष्णुलोक कॉलोनी की घटना के तीनों मृतकों का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ है। पीएम रिपोर्ट में तीनों मृतकों के शरीर पर कई जगह चोटों का जिक्र है। मामले की जांच कर रही टीमें रिपोर्ट्स का अध्ययन कर रही हैं। पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई गतिमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed