{"_id":"6ac6afb2889849e78909a13c","slug":"40-shops-set-on-fire-after-pouring-petrol-jhansi-news-c-11-jhs1019-893275-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पेट्रोल डालकर 40 दुकानें जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पेट्रोल डालकर 40 दुकानें जलाईं
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में बुधवार तड़के एक युवक ने पेट्रोल डालकर दुकानों में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि 40 दुकानों समेत वहां स्टोर सब्जी एवं अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत की बात किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदारों ने लाखों रुपये के नुकसान होने की बात कही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने बताया बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक युवक मंडी में आता दिखाई दे रहा है। युवक ने हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल ले रखी थी। उसने दुकानों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वहां से निकलकर भाग गया। कुछ ही देर में आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां के दुकानदार भी जुट गए। उन्होंने पहले खुद से आग बुझाने की कोशिश की। कामयाबी न मिलने पर दमकल को फोन किया। कुछ देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। सूचना पर सीपरी बाजार थाने की पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
आग को फैलता देख सीपरी बाजार स्थित फायर ब्रिगेड समेत मुख्यालय से भी गाड़ियों को बुलाया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि, तब तक उन दुकानों में अंदर रखी सब्जी समेत अन्य वस्तुएं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय दुकानदार कल्लू, नितिन, रिजवान, शमशाद, साजिद आदि के मुताबिक दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। सीएफओ राजकिशोर राय के मुताबिक आग की वजह से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पा लिया गया। उधर, पीड़ित दुकानदारों ने सीपरी बाजार थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
शॉपिंग कॉप्लेक्स का कराया जाना है निर्माण
पिछले करीब तीन साल से यहां शॉपिंग कॉप्लेक्स बनाए जाने को लेकर गतिरोध चल रहा है। पूर्व नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के कार्यकाल के दौरान यहां बहुमंजिली कॉप्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित हुआ था, लेकिन दुकानदारों के भारी विरोध की वजह से यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विधायक समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी पूछा हाल
विधायक रवि शर्मा ने भी पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उनको मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की भी बात कही। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता करके राहत कोष से मदद कराने की बात कही। इसी क्रम में समाजवादी व्यापार सभा की ओर से प्रतिनिधि मंडल ने भी पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पुरी, अरविंद वशिष्ठ, आशीष वाजपेई, अमित चक्रवर्ती, अभिषेक दीक्षित समेत अन्य उपस्थित रहे। बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से मिलकर उनको न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। उनके लिए मुआवजा की भी मांग की गई। इस दौरान नईम मंसूरी, खेमचंद कुशवाहा, शमशुद्दीन राइन, जावेद राइन आदि मौजूद रहे।