{"_id":"5978e42c4f1c1bac438b464b","slug":"201501094956-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में वारदात
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
रायबरेली। शहर के निराला नगर मोहल्ले में बुधवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चाकू से करीब 15 बार वार किए गए। खास बात ये रही कि वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए, लेकिन मोहल्ले के किसी भी व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है।
नया पुरवा निवासी पप्पू (18) रात में निराला नगर की तरफ गया था। इसी दौरान पप्पू की हत्या कर दी गई। बाद में कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की जांच के दौरान बाइक से कुछ दूरी पर पप्पू का शव पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पप्पू की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चाकू के करीब 15 घाव थे। कोतवाल का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।