फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में वारदात

सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में वारदात

Thu, 27 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में वारदात
युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के निराला नगर मोहल्ले में बुधवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चाकू से करीब 15 बार वार किए गए। खास बात ये रही कि वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए, लेकिन मोहल्ले के किसी भी व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है।

नया पुरवा निवासी पप्पू (18) रात में निराला नगर की तरफ गया था। इसी दौरान पप्पू की हत्या कर दी गई। बाद में कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की जांच के दौरान बाइक से कुछ दूरी पर पप्पू का शव पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पप्पू की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चाकू के करीब 15 घाव थे। कोतवाल का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed