{"_id":"5bd8a7bcbdec2269b262e99e","slug":"191540925372-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल पर काम कर रहे कर्मी की करंट से मौत
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के बीवनहार मजरे खोदाईपुर गांव निवासी अंकित कुमार (26) पुत्र राम किशुन डलमऊ विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मी के पद पर काम करता था।
कूढ़ा चक सगुनपुर गांव में बिजली नहीं आने की शिकायत ग्रामीणों ने सोमवार को उपकेंद्र पर की थी। इस पर अंकित कुमार फॉल्ट ठीक करने गया था। जैसे ही वह पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर से फॉल्ट ठीक करने लगा। तभी वह करंट की चपेट में आ गया।
तेज झटका लगने से वह नीचे गिर गया। जब तक ग्रामीण व स्टाफ के साथी उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। इस बारे में अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया कि जानकारी हुई है।
विज्ञापन
संविदा कर्मी ने सट डाउन लिया था या फिर ऐसे ही फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।