{"_id":"59ef919e4f1c1bf4688b743a","slug":"191508872606-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को बेरहमी से पीटा, कपड़े उतार स्कूल में घुमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को बेरहमी से पीटा, कपड़े उतार स्कूल में घुमाया
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा एक के छात्र को पीटा, भयभीत
रायबरेली। बछरावां कस्बा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा एक के छात्र की एक शिक्षिका ने जमकर पिटाई की। इससे बुरी तरह डरा-सहमा बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है। मामला सोमवार दोपहर का है। मंगलवार को छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
बछरावां थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी सौरभ सिंह ने बछरावां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका छह वर्षीय पुत्र उज्ज्वल सिंह बछरावां कस्बे के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। पिता ने बताया कि 23 अक्तूूबर को उज्ज्वल पढ़ने के लिए आया था। किसी बात को लेकर विद्यालय की एक शिक्षिका ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसके चेहरे और गर्दन पर चोट आई। पिटाई से बच्चा बहुत बुरी तरह डर गया है और स्कूल जाने से मना कर रहा है। विद्यालय के प्रबंधक त्रिलोकी नाथ ने बताया कि छात्र के साथ किसी प्रकार की कोई ज्यादती नहीं की गई है। विद्यालय की अध्यापिका ने छात्र को शरारत करने पर डपटा था। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।