फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एसयूवी की टक्कर से मासूम की मौत, एक घायल

एसयूवी की टक्कर से मासूम की मौत, एक घायल

Tue, 18 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
एसयूवी की टक्कर से मासूम की मौत, एक घायल
दुकान में घुसी एसयूवी, मासूम की मौत
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चकचोरहिया गांव में एसयूवी मासूम को टक्कर मारकर अनियंत्रित हो दुकान में घुस गई। गंभीर रूप से घायल मासूम की मौत हो गई जबकि दुकान पर बैठा युवक गंभीर घायल हो गया। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर चकचोरहिया गांव की मोड़ पर गुड्डू की परचून की दुकान है। दुकान के पास ही चकचोरहिया गांव निवासी चंदन (4) पुत्र पुत्तनलाल खेल रहा था। तभी गेंगासो से लालगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार एसयूवी संख्या यूपी 33 एई 4181 के सामने बाइक सवार आ गया। जिससे एसयूवी मासूम को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर परचून की दुकान में जा घुसी। जिससे मासूम व दुकान में बैठे रमेश सिंह गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चंदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चंदन की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि चंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed