फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfds

Noida News: 18वीं मंजिल पर फ्लैट पर लगी आग... न एमसीबी गिरी, न स्प्रिंकलर चला

Mon, 19 Oct 2026 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
gfds
-ग्रेनो वेस्ट की कैपिटल एथेना सोसाइटी की घटना, चार दिन पहले ही रहने आया था परिवार
विज्ञापन


-निवासी का आरोप है कि आग लगने पर नहीं गिरी एमसीबी, घटना के समय बाहर था परिवार
- नई गृहस्थी बसाई ही थी कि आग ने सब कुछ राख कर दिया

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की कैपिटल एथेना सोसाइटी के टावर-3 की 18वीं मंजिल पर एक फ्लैट में सोमवार दोपहर आग लग गई। चार दिन पहले फ्लैट में रहने पहुंचा परिवार घटना के समय बाहर गया हुआ था। फ्लैट से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मेंटेनेंस टीम और दमकल विभाग को सूचना दी। उसके बाद फ्लैट मालिक को भी सूचना दी। करीब एक घंटे से अधिक समय में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक घर में रखा लाखों का सामान जल गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
पीड़ित अशोक भसीन चार दिन पहले परिवार के साथ टावर-3 की 18वीं मंजिल पर अपने फ्लैट में रहने पहुंचे थे। सोमवार को वो परिवार के साथ बाहर खाना खाने गए थे। फ्लैट बंद था। तभी फ्लैट में आग फैल गई। आरोप लगाया कि सोसाइटी का फायर सिस्टम ठीक नहीं है। इस कारण आग पर समय से काबू नहीं पाया जा सका। आग के कारण घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। आरोप लगाया कि आग के दौरान एमसीबी तक नहीं गिरी। छत पर लगे स्प्रिंकलर से एक बूंद पानी नहीं निकला। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक स्थानीय निवासियों और मेंटेनेंस टीम ने मिलकर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

बिल्डर पर कार्रवाई करने की मांग : उन्होंने बताया कि 27 अगस्त 2026 को फायर डिपार्टमेंट ने खुद जांच में प्रमाणित किया था कि सोसाइटी में एक भी फायर उपकरण काम नहीं कर रहा है। तब अल्टीमेटम देने के बावजूद फायर विभाग ने बिल्डर पर कोई दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की। लोगों ने संबंधित विभाग से बिजली की वायरिंग, एमसीबी और सोसाइटी के अग्निशमन उपकरणों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी सामने आती है, तो उसे तत्काल दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है आग की घटना : निवासियों ने बताया कि वर्ष 2024 में सोसाइटी के टावर-8 स्थित फ्लैट नंबर 503 में भी आग लगने की घटना हुई थी। अब दोबारा आग लगने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोसाइटी में करीब 600 से 700 परिवारों ने अग्नि सुरक्षा इंतजामों की व्यापक जांच कराने की मांग की है।
छह माह से फ्लैट में प्रवेश की चल रही थी तैयारी: परिवार पिछले छह महीने से फ्लैट को तैयार कराने का काम करा रहा था। इसी प्रक्रिया के बाद परिवार तीन दिन पहले ही यहां रहने आया था। हादसे के समय घर में सामान फैला हुआ था। परिवार के सदस्य लंच करने बाहर गए थे, इसलिए आग लगने के समय फ्लैट में उनकी मौजूदगी नहीं थी।

दो बजे सूचना मिली थी। उसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक सोसाइटी के फायर सिस्टम से आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि सोसाइटी के फायर सिस्टम में खामियां थी। जिस पर नोटिस भी जारी किया गया था। -प्रदीप कुमार, सीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article